हिंदी ENGLISH Thursday, September 21, 2023
Follow us on
राजनीति

रात एक बजे तक शराब बेचने पर सत्ती ने सुनाई खरी खोटी

हिमाचल न्यूज़: शिमला | June 09, 2023 07:56 PM
फोटो: हिमाचल न्यूज़

हिमाचल न्यूज़ ई पेपर पढने के लिए यहां Click करें

हिमाचल न्यूज़ | भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक सतपाल सत्ती ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल मात्र हिमाचल प्रदेश में शराब को बढ़ावा दे रही है। इसका एक नहीं कई उदाहरण जनता के समक्ष आए हैं, पहले जिस प्रकार से ठेकों की नीलामी हुई उससे शराब की तादात हिमाचल प्रदेश में बढ़ गई और उसके उपरांत अब शराब बार रेस्टोरेंट में रात को एक बजे तक बेच पाएंगे।

कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल में युवाओं को प्रत्येक वर्ष एक लाख नौकरी देने का वादा किया था। ये नौकरियां अब गोल होती दिखाई दे रही है और युवाओं को शराब पीने के लिए बढ़ावा दे रहे हैं। अगर रात एक बजे तक बार रेस्टोरेंट शराब बेचेंगे और इसकी अनुमति सरकार देगी तो उसके बाद किस प्रकार का वातावरण पूरे हिमाचल प्रदेश में होगा उसका आप अनुमान लगा सकते है। युवा शराब के नशे में डूबा मिलेगा, महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस करेगी, क्राइम बढ़ेगा और देर रात सड़को पर लड़ाइयां बढ़ती दिखाई देगी।

उन्होंने कहा की वर्तमान कांग्रेस की सरकार जनविरोधी है और इस प्रकार के निर्णय जनहित में कतई नहीं हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि जिस बार और रेस्टोरेंट में शराब बिकिती है वह रात 10 बजे बंद हो जाने चाहिए।

और ये भी पढ़े: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची टनल

Posted By: HIMACHAL NEWS

Have something to say? Post your comment
और राजनीति खबरें
बिंदल बोले: 8 महीने में एक हजार संस्थान बंद कर अब मुद्दों से भाग रही है हिमाचल सरकार
भाजपा की टिफिन बैठक में नड्डा ने गिनाई केंद्र की उपलब्धियां
नड्डा बोले: कांग्रेस मां, बेटा और बेटी की पार्टी, नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल हैं विपक्षी दल
प्रतिभा सिंह की दो दूक: सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी, निष्क्रिय होंगे बाहर
भाजपा सांसदों ने कांग्रेस से पूछा: कहां गई 10 गारंटियां
कांग्रेस कमेटी एससी की शिमला शहरी कार्यकारिणी का गठन, जानिए किसे मिला कौन सा पद
कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा केन्द्र सरकार पर फोड़ना बंद करें: भाजपा
प्रतिभा का तंज: भाजपा सरकार के शासनकाल की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं रही है जिसका जश्न मना सकें
केंदीय मंत्री प्रह्लाद पटेल पहुंचे शिमला, गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
अनुराग ठाकुर ने ऊना में गिनाए विकास कार्य