हिंदी ENGLISH Thursday, September 21, 2023
Follow us on
राजनीति

प्रतिभा सिंह की दो दूक: सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी, निष्क्रिय होंगे बाहर

हिमाचल न्यूज़: शिमला | June 11, 2023 05:27 PM
फोटो: हिमाचल न्यूज़

हिमाचल न्यूज़ ई पेपर पढने के लिए यहां Click करें

हिमाचल न्यूज़ | कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी के जिला अध्यक्षों से आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कसने को कहा हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा की चारों सीटों पर कांग्रेस को अपनी जीत का परचम लहराना है और अपनी जीत का क्रम जारी रखना हैं।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के जिला अध्यक्षों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने के साथ ही निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पदभार मुक्त करने की बात भी कही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए आगामी लोकसभा चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनावों का एक बड़ा संदेश देशभर में गया हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा हैं। यही बजह है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में इस साल के अंत व अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस अपनी जीत का परचम लहराती हुई केंद्र में मजबूती से अपनी सरकार बनाएगी।

प्रतिभा सिंह ने संगठन की मजबूती के लिए जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की सराहना करते हुए कहा कि उन सभी की एकता से आज प्रदेश में कांग्रेस की मजबूत सरकार बनी हैं। उन्होंने इसके लिये प्रदेश के लोगों  व पार्टी के कार्यकर्ताओं का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों को फिर से सक्रिय करने के साथ साथ जहां भी इसके पुनर्गठन की आवश्यकता हो जल्द कर दी जानी चाहिए।

और ये भी पढ़े: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची टनल

Posted By: HIMACHAL NEWS

Have something to say? Post your comment
और राजनीति खबरें
बिंदल बोले: 8 महीने में एक हजार संस्थान बंद कर अब मुद्दों से भाग रही है हिमाचल सरकार
भाजपा की टिफिन बैठक में नड्डा ने गिनाई केंद्र की उपलब्धियां
नड्डा बोले: कांग्रेस मां, बेटा और बेटी की पार्टी, नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल हैं विपक्षी दल
रात एक बजे तक शराब बेचने पर सत्ती ने सुनाई खरी खोटी
भाजपा सांसदों ने कांग्रेस से पूछा: कहां गई 10 गारंटियां
कांग्रेस कमेटी एससी की शिमला शहरी कार्यकारिणी का गठन, जानिए किसे मिला कौन सा पद
कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा केन्द्र सरकार पर फोड़ना बंद करें: भाजपा
प्रतिभा का तंज: भाजपा सरकार के शासनकाल की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं रही है जिसका जश्न मना सकें
केंदीय मंत्री प्रह्लाद पटेल पहुंचे शिमला, गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
अनुराग ठाकुर ने ऊना में गिनाए विकास कार्य