हिंदी ENGLISH Thursday, September 21, 2023
Follow us on
राजनीति

नड्डा बोले: कांग्रेस मां, बेटा और बेटी की पार्टी, नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल हैं विपक्षी दल

हिमाचल न्यूज़: नूरपुर (कांगड़ा) | June 12, 2023 05:48 PM
फोटो: हिमाचल न्यूज़

हिमाचल न्यूज़ ई पेपर पढने के लिए यहां Click करें

हिमाचल न्यूज़ | भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नूरपुर के जसूर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लक्ष्य से काम करने वाली पार्टी है। हमारी पार्टी में एक साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बन सकता है। अकाली दल, समाजवादी पार्टी, आरजेडी, टीएमसी, केसीआर, डीएमके, शिवसेना, एनसीपी सभी परिवार की पार्टी बन चुकी है और कांग्रेस तो मां बेटा बेटी की पार्टी बन चुकी है।

उन्होंने कहां की विपक्षी दल केवल नफरत का मेगा शॉपिंग मॉल बनकर रह गए हैं आज प्रदेश में छल कर सत्ता में आने का कार्य कांग्रेस ने किया है। हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार ने एम्स, मेडिकल कॉलेज, पीजीआई सैटलाइट सेंटर, बल्क ड्रग पार्क, आई आई टी, आईआईएम जैसी बड़ी सौगातें दी है, हम मंडी में एयरपोर्ट बनाकर प्रदेश का विकास चाहते हैं।

नड्डा ने कहा भारतीय जनता पार्टी के पास पूरे देश भर में 6.80 लाख बूथों पर बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति है। हमारे पास देश में 303 लोकसभा के सांसद, 1385 विधायक और 15 राज्यों में सरकारें है, भाजपा निश्चित रूप से एक मजबूत संगठन है।

उन्होंने कांग्रेस कालखंड और भाजपा के कालखंड की तुलना करते हुए कहा कांग्रेस के समय स्कैंडल होते थे और भाजपा के समय स्कीमें बनती है। कांग्रेस के समय पॉलिसी बनती थी भाजपा के समय दमदार, निर्णायक सरकार चलती है। कांग्रेस का समय ब्लैक स्पॉट था भाजपा के समय ब्राइट स्पॉट है। आज हमारे देश की अर्थव्यवस्था दसवें स्थान से चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

नड्डा ने कहा की नूरपुर कांगड़ा में रोड नेटवर्क का बड़ा जाल फैल गया है। रेल नेटवर्क की बात करें तो बिलासपुर-लेह रेलवे लाइन का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में 74 एयरपोर्ट का निर्माण किया है और सुरक्षा की दृष्टि से केंद्र सरकार ने 13,525 किलोमीटर बॉर्डर सड़क का निर्माण किया है। ग्रामीण सड़क की दृष्टि से देश में 3,28,000 किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ है, भाजपा ने गांव, गरीब, वंचित, युवा सभी वर्गों की चिंता करते हुए कार्य किया है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र घर-घर पहुंचाएगी भाजपा: बिंदल

नूरपुर में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल के सपूत है। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है और इसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता अथक मेहनत कर रहे हैं। मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर, महा संपर्क अभियान के चलते 8 लाख परिवारों से संपर्क साधने का काम भाजपा करने जा रही है और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में हमारे कार्यकर्ता अग्रिम भूमिका निभाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंत्र घर-घर पहुंचाएंगे।

और ये भी पढ़े: 15 हजार फीट की ऊंचाई पर बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची टनल

Posted By: HIMACHAL NEWS

Have something to say? Post your comment
और राजनीति खबरें
बिंदल बोले: 8 महीने में एक हजार संस्थान बंद कर अब मुद्दों से भाग रही है हिमाचल सरकार
भाजपा की टिफिन बैठक में नड्डा ने गिनाई केंद्र की उपलब्धियां
प्रतिभा सिंह की दो दूक: सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी, निष्क्रिय होंगे बाहर
रात एक बजे तक शराब बेचने पर सत्ती ने सुनाई खरी खोटी
भाजपा सांसदों ने कांग्रेस से पूछा: कहां गई 10 गारंटियां
कांग्रेस कमेटी एससी की शिमला शहरी कार्यकारिणी का गठन, जानिए किसे मिला कौन सा पद
कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों का ठीकरा केन्द्र सरकार पर फोड़ना बंद करें: भाजपा
प्रतिभा का तंज: भाजपा सरकार के शासनकाल की ऐसी कोई उपलब्धि नहीं रही है जिसका जश्न मना सकें
केंदीय मंत्री प्रह्लाद पटेल पहुंचे शिमला, गिनाई मोदी सरकार की उपलब्धियां
अनुराग ठाकुर ने ऊना में गिनाए विकास कार्य