हिंदी ENGLISH Thursday, September 21, 2023
Follow us on
खेत-खलिहान

सेब सीजन के लिए एचपीएमसी कोल्ड स्टोर्स में भंडारण दरें तय

हिमाचल न्यूज़: शिमला | June 21, 2023 05:20 PM
फोटो: pexels

हिमाचल न्यूज़ ई पेपर पढने के लिए यहां Click करें

हिमाचल न्यूज़ | हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आगामी सेब सीजन-2023 के लिए एचपीएमसी सीए स्टोर में सेब के भंडारण की दरें निर्धारित कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि किसानों और सेब उत्पादकों की सुविधा के लिए, सेब को स्वयं के डिब्बे अथवा क्रेट में 1.60 रुपये प्रति किलोग्राम प्रतिमाह रखने की दर निर्धारित की गई हैं। इसके अतिरिक्त जो सेब उत्पादक एचपीएमसी द्वारा प्रदान किए गए डिब्बे एवं क्रेट्स का उपयोग करना चाहते हैं, उनके लिए दर 1.70 रुपये प्रति किलोग्राम प्रतिमाह की दर सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि निगम का लक्ष्य बेहतर भंडारण सुनिश्चित करते हुए बेहतर विकल्पों के साथ सेब उत्पादकों का समर्थन करना है।

सेब व्यापार में बेहतर योगदान के लिए पहचानी जाने वाली निजी कंपनियों और फर्मों को सेब को अपने खुद के डिब्बे या क्रेट्स में रखने की सुविधा 1.90 प्रति किलोग्राम प्रतिमाह की दर पर मिलेगी। इसके अलावा, जो लोग निगम के डिब्बे या क्रेट्स चुनते हैं, उनके लिए यह दर 2.00 रुपये प्रति किलोग्राम प्रतिमाह निर्धारित की गई हैं। उन्होंने कहा कि ये दरें सेब की ताजगी और गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली भंडारण सुविधाओं के मूल्य को दर्शाती हैं।

उन्होंने कहा कि भंडारण प्रक्रिया को और अधिक कारगर बनाने के लिए यह निर्देश दिए गए हैं कि निगम के सभी सीए स्टोरों में सेब के भंडारण के लिए केवल क्रेट या डिब्बे का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि निगम के प्रयासों से सेब उत्पादकों को बेहतर भंडारण सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि निगम सेब उत्पादकों, निजी कंपनियों और फर्मों सहित सभी हितधारकों के लिए एक निष्पक्ष और लाभकारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कार्यरत है।

Posted By: HIMACHAL NEWS

Have something to say? Post your comment
और खेत-खलिहान खबरें
परोल की सूखी धरती पर लहलहाने लगा मौसंबी का बगीचा
कृषि अधिकारियों ने मक्की की फसल को फॉल आर्मी वर्म से बचाने की दी सलाह
प्रदेश सरकार सेब सीजन को बनाएगी सफल, जगत सिंह नेगी अधिकारियों दिए ये निर्देश
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के छोटे व सीमांत किसानों की आजीविका में सुधार ला रहा है कृषि अपडेट
हिमाचल के बागवानों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने में कारगर साबित होगा कलस्टर विकास कार्यक्रम
पारम्परिक फसलें कोदा, चोलाई, सांवा और कांगणी के संवर्द्धन करेगी हिमाचल सरकार
नौणी विश्विद्यालय के सब्जी केंद्र देश में सर्वश्रेष्ठ घोषित
एक हेक्टेयर भूमि में प्राकृतिक खेती से सेब और सब्जियां पैदा कर रहे हैं राजेंद्र शर्मा
विवेक जोशी प्राकृतिक विधि से तैयार कर रहे विंटरडॉन व कामारौसा किस्म की स्ट्रॉबेरी
हिमाचल में नई तकनीक से तैयार होंगे उच्च गुणवत्ता और उत्पादकता वाले पौधे