रिकांगपिओ (किन्नौर) : किन्नौर जिला के शौंग टोंग पुल के समीप अभी अभी बस पलटने की सूचना है। यह बस दिल्ली से रिकांगपिओ जा रही थी। बस में सवार रूनांग सापनी के बैंड पार्टी के सदस्य घायल हुए हैं।
जानकारी अनुसार किन्नौर जिला शौंग टोंग में हिमाचल पथ परिवहन की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घटना लगभग साढ़े साढ़े चार सायं की है।शुरूआती जानकारी के अनुसार दुर्घटना में लगभग 25 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को रिकांगपियो के सिविल अस्पताल ले जाया गया है। बस दिल्ली से रिकांगपिओ जा रही थी। बताया जा रहा है कि यह बीएस कड़छम के नजदीक आर्मी कैंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घायलों में रूनांग सापनी बैंड पार्टी के लोग भी शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। सेना के जवान और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं।